हृदय रोगियों के लिए खतरनाक: चारधाम यात्रा में 12 दिनों में 49 लोगों की मौत, आपातकालीन स्थिति में सतर्कता बढ़ाएं
चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भयानक गर्मी, अचानक मौसम में परिवर्तन और ऊंची चढ़ाई मुसीबत बन रही है, जिन्हें हृदय रोग और अन्य गंभीर बीमारियां हैं, लगभग 12 दिनों में चारधाम यात्रा पर आने वाले 49 लोगों की मौत हो गई है। राज्य आपातकालीन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, बदरीनाथ धाम में आज (23 मई) सुबह 11 बजे तक दो और लोगों की मौत हो गई, जबकि केदारनाथ में चार और गंगोत्री में एक मौत हुई है।
इसके साथ ही कल (22 मई) रात 10 बजे तक सात और लोगों ने दम तोड़ा है, अब तक कुल मौत का आंकड़ा 49 पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि अमूमन मृतकों में हृदय रोग और अन्य रोगों से ग्रसित श्रद्धालु शामिल थे। इसके साथ ही 12 मौत अबतक यमुनोत्री धाम में रिकॉर्ड की गई हैं, वहीं बदरीनाथ में भी 11 श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा रिकॉर्ड किया गया है, गंगोत्री धाम में अब तक तीन श्रद्धालु अपनी जान गंवा चुके हैं। राज्य सरकार का कहना है कि यह तमाम मौत उन लोगों की हुई है जो हृदय रोग से पीड़ित हैं या फिर अन्य गंभीर रोग से ग्रसित हैं। राज्य सरकार अब ऐसे तमाम श्रद्धालुओं से अपील कर रही है और साथ ही यात्रा में जाने से पहले उनका फिटनेस चेकअप भी हो रहा है।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating