यात्रा मार्ग की सुविधा और सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे डॉ. राजेश कुमार: जिला प्रशासन को सराहा
प्रभारी सचिव यात्रा डॉ. आर राजेश कुमार आज केदारनाथ यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्रीनगर में अधिकारियों के साथ संक्षिप्त मुलाकात की। डॉ. राजेश ने बताया कि चार धाम यात्रा सुव्यवस्थित और सुचारु रूप से चल रही है। डॉ. राजेश ने बताया कि बदरीनाथ नेशनल हाइवे पर कहीं भी जाम की स्थिति नजर नहीं आ रही है। उन्होंने जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि यात्रा मार्ग को बेहतर बना दिया गया है। जो भी छोटी-मोटी दिक्कते हैं उनका जल्द ही जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्रीजी ने यमुनोत्री रुट के भ्रमण के दौरान यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए अधिकारियों को कुछ जरुरी निर्देश दिए थे। इसलिए वह यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान मिले सभी महत्वपूर्ण तथ्य मुख्यमंत्री और अन्य सचिवगणों को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रियों की स्क्रीनिंग के लिए 50 स्क्रीनिंग प्वाइंट स्थापित किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग अब तक 50 साल से ऊपर और नीचे आयु वर्ग के 1.20 लाख से ज्यादा यात्रियों की स्क्रीनिंग कर चुका है। यात्रा को देखते हुए 26 मेडिकल रिलीफ पोस्ट बनाए गए हैं। डॉ. राजेश ने बताया कि रुद्रप्रयाग जिले में उनका तीन दिन का दौरा है। यात्रा मार्ग पर मूलभूत सुविधाओं स्वास्थ्य, बिजली, पानी और सड़क आदि का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। यात्रा मार्ग पर खाद्य पदार्थों की जांच के लिए विशेष तौर पर मोबाइल खाद्य विश्लेषणशाला भी तैनात की गई है।
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating