कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का आरोप, सरकार वनाग्नि के प्रकरण में गंभीरता से नहीं ले रही
देहरादून:- कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राज्य के अनेक हिस्सों में हुई वर्षा और बर्फबारी के कारण वनाग्नि की घटना में कमी आई है लेकिन सरकार अपनी अपनी पीठ थपथपा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से वनाग्नि प्रकरण पर आपदा प्रबंधन विभाग की जवाबदेही तय करने की मांग की है।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने शनिवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों में राज्य के अनेक हिस्सों में हुई वर्षा और बर्फबारी के कारण वनाग्नि में कुछ हद तक काबू पा लिया गया। इसमें सरकार आपदा प्रबंधन विभाग या वन विभाग की कोई बहुत बड़ी भूमिका नहीं है। इसलिए सरकार को अपनी पीठ थपथपाने की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने कहा कि सरकारी सिस्टम की घोर लापरवाही के कारण राज्य का डेढ़ हजार हेक्टेयर जंगल पहले ही इस वर्ष की वानग्नि में राख हो चुका है। इसके कारण अन्य पर्यावरणीय समस्याएं खड़ी होंगी, जिसमें जल स्रोतों का सूखना और कार्बन उत्सर्जन के कारण ग्लेशियरों का पिघलना और रैणी जैसी आपदाओं के आने की संभावनाओं का प्रबल होना है।
उन्होंने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि इस बार वनाग्नि में पिछले वर्षों की तुलना में बहुत अधिक नुकसान हुआ है। किंतु आपदा प्रबंधन सचिव कहीं नजर नहीं आए, जिससे यह पता चलता है कि उनको न तो राज्य की कोई चिंता है और न ही सरकार की कोई परवाह है।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating