बिस्कुट, चॉकलेट से सहारा: केदारपुरी में श्रद्धालुओं की आपातकालीन दुकानें खुलीं
उत्तराखंड:- केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर केदारपुरी में दुकानें बंद रहीं। इस दौरान श्रद्धालु चाय, पानी के लिए तरसते रहे। साथ ही भोजन के अभाव में उन्हें साथ लाए बिस्कुट, चॉकलेट का सहारा लेना पड़ा। दुकानें बंद होने से श्रद्धालु बाबा केदार का प्रसाद भी नहीं खरीद सके। वहीं, पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर और डंडी-कंडी का संचालन भी बंद रहा, जिस कारण जरूरतमंद यात्री भी परेशान रहे। वहीं, शाम को प्रशासन के साथ सफल वार्ता और लिखित आश्वासन पर हक-हकूकधारियों व तीर्थपुरोहितों ने दुकानें खोली।
शुक्रवार को केदारनाथ में कपाट खुलने का उत्साह अपने चरम पर रहा। आस्था और भक्ति जहां हिलौरे मार रही थी। वहीं, केदारनाथ में बंद दुकानों के कारण व्यापारिक गतिविधियां ठप होने से श्रद्धालुओं को खासी दिक्कतें भी हुईं। भले ही गढ़वाल मंडल विकास निगम सहित अन्य कुछ संस्थाओं के द्वारा यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी, लेकिन नाश्ता व भोजन का समय तय होने के कारण, कई लोगों को खाली पेट ही रहना पड़ा।
केदारनाथ सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी के अनुसार, 22 अप्रैल को प्रशासन ने बिना विश्वास में लिए केदारनाथ में उनके आवासीय भवनों के आगे गड्ढे किए, जिससे भवनों को खतरा बना है। साथ ही मंदिर मार्ग पर जहां-तहां खुदाई की गई है, जिससे यात्रा में कारोबार होना संभव नहीं है। प्रशासन द्वारा पूर्व में भी जबरन नोटिस भेजने और भवनों को अधिग्रहित किया गया। जिसे लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत केदारनाथ बंद किया गया।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating