परिवहन आयुक्त ने चारधाम यात्रा चेकपोस्ट के लिए सभी कर्मचारियों, अधिकारियों की रोस्टरवार ड्यूटी का आदेश किया जारी
परिवहन विभाग ने चारधाम यात्रा के लिए एक चेकपोस्ट बदल दी है। सभी चेकपोस्ट पर बुधवार से पीआरडी जवान, आउटसोर्स कर्मचारी ड्यूटी शुरू कर देंगे। परिवहन मुख्यालय ने जिन विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है, वह आठ मई से तैनात हो जाएंगे। कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टरवार चलेगी।
परिवहन आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी ने चारधाम यात्रा चेकपोस्ट के लिए सभी कर्मचारियों, अधिकारियों की रोस्टरवार ड्यूटी का आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत आठ मई से 18 मई का एक रोस्टर है, जबकि दूसरा रोस्टर 19 मई से 29 मई तक चलेगा। परिवहन विभाग ने पीआरडी और संविदा आउटसोर्स कर्मियों को भी चेकपोस्ट पर तैनात किया है, जो एक मई से ज्वाइन कर लेंगे। डामटा चेकपोस्ट को हटाकर विकासनगर-यमुना पुल मार्ग पर बाड़वाला चेकपोस्ट बनाया गया है। भद्रकाली, तपोवन, कुठालगेट, सोनप्रयाग चेकपोस्ट पर भी कर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है।
संयुक्त परिवहन आयुक्त एसके सिंह ने बताया, सभी चेकपोस्ट पर एक मई से पीआरडी, आउटसोर्स कर्मचारी तैनात होंगे। विभागीय कर्मचारी आठ मई से अपनी ड्यूटी देंगे। परिवहन मुख्यालय ने सभी आरटीओ, एआरटीओ को स्पष्ट निर्देश दे दिए कि वे ड्यूटी वाले कर्मचारियों को निर्धारित समयावधि के लिए कार्यमुक्त कर दें। चारधाम यात्रा के दौरान परिवहन विभाग के कर्मचारियों को वाजिब कारण के बिना छुट्टी नहीं मिलेगी। परिवहन मुख्यालय ने इस संबंध में सभी को निर्देशित कर दिया है। यात्रा ड्यूटी के दौरान यह नियम लागू रहेगा।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating