हाजी याकूब की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश
मेरठ: मेरठ विकास प्राधिकरण ने पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की हापुड़ रोड स्थित फैक्टरी अल फहीम मीटैक्स प्राइवेट लिमिटेड के ध्वस्तीकरण की तैयारी कर ली है। इसके लिए याकूब से 15 दिन में जवाब मांगते हुए ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी कर दिया है।
आपको बता दें कि पूर्व मंत्री हाजी याकूब, पत्नी संजीदा, बेटे इमरान और फिरोज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कल कई ठिकानों पर दबिश दी थी लेकिन पुलिस को कामयाबी हाथ नहीं लगी। पुलिस ने परिवार के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर ले रखे हैं।
एसएसपी का साफ कहना है कि यदि याकूब परिवार गिरफ्तारी नहीं देता है तो उनकी कुर्की की कार्रवाई जल्द की जाएगी। उधर शासन में बैठे आला अधिकारी भी लगातार कार्रवाई का अपडेट ले रहे हैं।
हाजी याकूब को जारी किए गए नोटिस में एमडीए ने लिखा है कि क्यों न आपकी फैक्टरी का ध्वस्तीकरण कर दिया जाए। नोटिस याकूब की रजिस्टर्ड अल फहीम मीटैक्स लिमिटेड और घर के पते पर भेजा गया है। इस नोटिस के बाद अब यह तय माना जा रहा है कि प्रशासन की अगली कार्रवाई फैक्टरी को ध्वस्त करने की है।
एमएलसी चुनाव की 17 अप्रैल को आचार संहिता खत्म होने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो सकती है। इससे पहले एमडीए सभी कागजी कार्रवाई को पूरा कर रहा है।
More Stories
“एक CM को जेल में डालना पीएम को शोभा नहीं देता”— बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल की हुंकार।
दिल्ली की आबकारी नीति (शराब नीति) मामले में शुक्रवार को स्पेशल जज जीतेंद्र सिंह की अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते...
10 करोड़ का ‘परिवार’: इंस्टाग्राम पर मोदी का दबदबा, अमेरिकी राष्ट्रपति भी छूटे पीछे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया है। 24 फरवरी...
जिम्बाब्वे मैच से क्यों बाहर थे रिंकू सिंह? पिता की बीमारी और निधन की खबर ने झकझोरा।
ग्रेटर नोएडा/अलीगढ़: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे रिंकू सिंह के लिए आज का दिन बेहद कठिन है। टी20 वर्ल्ड कप...
चतरा एयर एंबुलेंस क्रैश: झारखंड पुलिस और रेस्क्यू टीम ने शुरू की जांच, DGCA को दी गई सूचना।
झारखंड के चतरा जिले में सोमवार शाम एक भीषण विमान हादसा हुआ है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली...
रील का रईसजादा और बेगुनाह की मौत: दिल्ली के द्वारका में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना।
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रफ़्तार और रील के जानलेवा शौक ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी...
Gold vs Silver: सोने के मुकाबले चांदी ज्यादा टूटी, ₹3200 प्रति किलो की राहत।
भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज यानी मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की...

Average Rating