अभी भी जिन्दगी मौत के बीच झूल रहीं 40 जिंदगियां - Uttarakhand Samachar

देवघर: झारखंड के देवघर में हुए रापवे हादसे में एक वयक्ति की मृत्यु की खबर है वहीं 8 लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित निकाल लिया गया हे। जैसा कि खबर है कि बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पास त्रिकुट पहाड़ी पर 12 रोपवे ट्रॉली आपस में टकरा गईं थीं। इस हादसे में एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर है वहीं भारतीय वायुसेना ने रोपवे में फंसे लोगों को निकालने का जिम्मा संभाले हुये है।

मिली जानकारी के अनुसार रोपवे में फंसे लोगों को वायुसेना के हेलीकॉप्टर की मदद से राशन पानी मुहैया कराया गया। इसके अतिरिक्त कम से कम 8 लोगों को निकाला भी जा चुका है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिकए आईटीबीपी के पीआरओ ने बताया कि 12 ट्रालियों में 48 लोगों के फंसे होने की हमें सूचना मिली थी। थोड़ी देर पहले 60 फीट नीचे वाली ट्राली से 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला लिया गया। एक अन्य ट्राली से भी 4 लोगों को निकाला है कुल 8 लोग निकाले गए हैं।

उन्होंने बताया कि रोपवे में बाकी के फंसे 40 लोगों को निकालने के लिए ऑपरेशन जारी है। रेस्क्यू में सेना, एनडीआरएफ, वायुसेना, स्थानीय पुलिस और प्रशासन के द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। आज देर शाम तक शायद हम सभी लोगों को सुरक्षित ट्रालियों से बाहल निकाल लें। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रोपवे में तय ट्रालियों से ज्यादा 3 ट्रालियां लगाई गई थीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि एनडीआरएफ, भारतीय वायुसेना और गरुड कमांडो के द्वारा सहायता ली जा रही है। जिन्होंने उस रोपवे को बनाया था उनकी टीम भी वहां पहुंच गई है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *