मोदी की जीत भारत के विकास की गारंटी: दुष्यंत गौतम
देहरादून:- भाजपा प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने मोदी के विकसित भारत निर्माण अभियान में वैचारिक सहयोग का आह्वान किया । साथ ही कहा कि मोदी की जीत भारत के विकसित होने की गारंटी है, जिस पर हमे जनता से आशीर्वाद प्राप्त करना है । पार्टी मुख्यालय में आयोजित इस सम्मेलन में उन्होंने कहा कि मोदी के चमत्कारिक नेतृत्व में देश विकसित होने की दिशा में तेजी से अग्रसर हो रहा है । आज भारत की साख इतनी बढ़ गई है कि दुनिया में कोई भी बड़ा निर्णय हमारा पक्ष जाने बिना नहीं होता है । मोदी ने दुनिया में देश की सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहचान को शीर्ष पर पहुंचाया है ।
इन 10 वर्षों में हम देश की दुनिया की पांचवी अर्थव्यवस्था बने हैं और शीघ्र ही तीसरी आर्थिक ताकत बनने वाले हैं । एक वह दौर था जब दुनिया में भारतीय नागरिक की कोई पहचान नहीं थी और आज मोदी जी के शक्तिशाली नेतृत्व का परिणाम है कि देश में ही नहीं दुनिया में भी भारतवासी पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस दौरान उन्होंने सभी बुद्धिजीवी वर्ग से मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए जन-जन में उनके कामों एवं विचारों को पहुंचाने का आह्वान किया। साथी उन्होंने कहा मोदी की जीत भारत के विकसित होने की गारंटी है।
इस मौके पर चुनाव प्रभारी ने सुजाता डबराल नौडियाल की किताब “आंखां यो धन् छन “का विमोचन किया। यह पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मूल गुजराती में लिखी और हिन्दी में डा. अंजना संघीर द्वारा अनुदित कविताओं के संग्रह “आँख आ धन्य छे “ का गढ़वाली भाषा में अनुवाद है । सभी लोगों ने लेखिका को अपनी शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान , प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल ,टिहरी लोकसभा चुनाव प्रभारी व दायित्वधारी विनय रुहेला विशेष रूप में मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में शहर के भी बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।
More Stories
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी रैली में खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा
हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान...
CM Dhami का बड़ा कदम, 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को सीधे खातों में मिली रकम
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9...
CM Dhami का बड़ा फैसला, नई पीढ़ी से सीधे पूछेंगे उत्तराखंड के विकास का रोडमैप
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की नई पीढ़ी को नीति निर्माण और विकास की चर्चा से सीधे...
उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक, गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगठन का लिया जाएगा फीडबैक
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन...
देहरादून में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा, तीन स्थानों पर MDDA की कार्रवाई
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम, हल्द्वानी पहुंचे खड़गे
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वह यहां आयोजित ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित करेंगे।...

Average Rating