नैनीताल:-घोड़ाखाल सैनिक स्कूल में सीएम धामी ने की छात्रों से मुलाकात, कहा- खूब पढ़ना, खेलना और आसमान को छूना है
नैनीताल:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जब भी सैनिकों या सैन्य स्कूल के छात्रों से मिलने का मौका मिलता है तो वो इसे यादगार बना देते हैं। बुधवार को सीएम धामी नैनीताल जिले में थे, दोपहर में उन्होंने नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में हल्द्वानी शहर में रोड शो किया, इसके बाद सीएम धामी नैनीताल स्थित घोड़ाखाल सैनिक स्कूल पहुंच गए।
घोड़ाखाल सैनिक स्कूल में सीएम धामी ने छात्रों से मुलाकात की, सीएम धामी ने सैनिक स्कूल के छात्र-छात्राओं से बातचीत भी की, सीएम धामी ने छात्रों से कहा कि खूब पढ़ना है, खूब खेलना है और आसमान को छूना है। सीएम धामी इस दौरान छात्रा-छात्राओं से पूछते हैं कि आसमान कैसे छुओगे? इस पर वो जवाब देते हैं कड़ी मेहनत करके आसमान छुएंगे।
इस दौरान सीएम धामी ने लद्दाख से आई 3 छात्राओं से भी बात की, लद्दाख की बच्चियों से बात करके मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी काफी प्रभावित और खुश हुए। सीएम धामी ने घोड़ाखाल सैनिक स्कूल के छात्रा-छात्राओं के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई, सीएम धामी ने सैनिक स्कूल के छात्रा-छात्राओं से मिलने के अनुभव को बेमिसाल बताया। सीएम ने कहा कि ये बच्चे देश के रक्षक बनने वाले हैं, इनके हाथों में देश सुरक्षित रहेगा। गौरतलब है कि सीएम धामी के पिता शेर सिंह धामी भी सैनिक रहे हैं, वो सूबेदार के पद से रिटायर हुए थे।
More Stories
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी रैली में खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा
हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान...
CM Dhami का बड़ा कदम, 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को सीधे खातों में मिली रकम
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9...
CM Dhami का बड़ा फैसला, नई पीढ़ी से सीधे पूछेंगे उत्तराखंड के विकास का रोडमैप
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की नई पीढ़ी को नीति निर्माण और विकास की चर्चा से सीधे...
उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक, गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगठन का लिया जाएगा फीडबैक
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन...
देहरादून में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा, तीन स्थानों पर MDDA की कार्रवाई
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम, हल्द्वानी पहुंचे खड़गे
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वह यहां आयोजित ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित करेंगे।...

Average Rating