कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए “मेरे विकास का दो हिसाब अभियान” किया शुरू, कार्यकर्ता जाएंगे गांव – गांव
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने ”मेरे विकास का दो हिसाब” अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत कांग्रेस गांव-गांव जाकर मोदी सरकार के 10 साल के विकास का हिसाब मांगेगी। अभियान को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों को भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मेरे विकास का दो हिसाब अभियान शुरू कर केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार से विकास का हिसाब मांगा है। भाजपा चुनाव में विकास के मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। लेकिन कांग्रेस ने देश के विकास व जनहित से जुड़े मुद्दे उठाकर भाजपा पर जनता की ओर से जवाब मांगने का निर्णय लिया है। भाजपा ने हर चुनाव में जुमलेबाजी कर जनता को गुमराह किया। प्रदेश की जनता विकास का हिसाब चाहती है।
इससे बचने को भाजपा रास्ता ढूंढ रही है। जोशी ने बताया कि प्रदेश की पांच लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के 70 विधानसभाओं में इस अभियान को मजबूती से चलाया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर 10 सालों में किए विकास पर जवाब मांगेगी। पिछले चुनाव में भाजपा ने कालाधन वापस लाने पर 15-15 लाख देंगे, दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था। लेकिन प्रदेश की जनता इस चुनाव में भाजपा के जुमलों पर भरोसा नहीं करेगी।
इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस किसान, युवा, बेरोजगार, महिला, व्यापारी के मुद्दों को उठाएगी। कांग्रेस ने सवाल किया देश में बेरोजगारों की संख्या 83 प्रतिशत युवा क्यों हैं। 30 लाख सरकारी पद खाली क्यों हैं। बड़े पूंजीपतियों का 16 लाख करोड़ माफ किया गया। लेकिन देश के किसान कर्ज से आत्महत्या क्यों कर रहे हैं। किसानों की आय दोगुनी कब होगी।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating