आवास विभाग ने ‘वन टाइम सेटलमेंट योजना’ की अधिसूचना की जारी 1 अप्रैल 2024 से 30 सितंबर 2024 तक रहेगी लागू
राज्य शासन ने आवास विभाग के अंतर्गत ‘वन टाइम सेटलमेंट योजना’ लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। यह योजना 1 अप्रैल 2024 से 30 सितंबर 2024 तक प्रभावी रहेगी। वन टाइम सेटलमेंट योजना के लागू होने से तमाम तरह के निर्माणों के शमन का रास्ता खुल जाएगा।
राज्य के विभिन्न प्राधिकरणों में एकल आवास, व्यावसायिक भवनों, आवासीय भू-उपयोग में व्यावसायिक दुकान तथा आवासीय क्षेत्रों में नर्सिंग होम/क्लीनिक / ओ०पी०डी०/पैथालॉजी लैब डाइग्नोस्टिक सेंटर/चाईल्ड केयर/नर्सरी स्कूल क्रेच एवं प्ले ग्रुप के संबंध में किये गये अनियमित निर्माण कार्य को शमनित किया जाना है। आवास विभाग के शासनादेश संख्या-1152/V-2/2019-105 (आ०)/2013 टी०सी०, दिनांकः 27.08.2019 के द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार, प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत 31.12.2023 तक, उक्त श्रेणी के भवनों में किये गये अनियमित निर्माण को शमनित किये जाने की मंजूरी प्रदान की गई है।
शमन की यह कार्यवाही वर्ष, 2017 की प्रचलित सर्किल दरों के अनुसार अनुमन्य होगी। इस “एक बार समाधान योजना’ की वैधता अवधि 01 अप्रैल, 2024 से 30, 09.2024 तक होगी।
More Stories
ट्रॉली पर बढ़ते दबाव और भूस्खलन के खतरे के चलते मध्यमहेश्वर यात्रा रोकी गई
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा को फिलहाल अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।...
भूस्खलन के खतरे के बीच मसूरी में सरकारी आवासों पर मंडराया संकट
मसूरी: लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ों की रानी मसूरी में भूस्खलन का खतरा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार...
उत्तराखंड: सबदरखाल के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत
पौड़ी गढ़वाल:- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो...
हल्द्वानी में कांग्रेस की मेगा रैली आज, प्रदेशभर से पहुंचेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित...
विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद संजीव आर्य को कांग्रेस में मिला बड़ा पद
देहरादून: कांग्रेस संगठन में जारी बदलावों के बीच उत्तराखंड से जुड़ी एक बड़ी राजनीतिक नियुक्ति सामने आई है। नैनीताल के...
सिर में धंसी हड्डी निकालकर डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान, इलाज जारी
श्रीनगर गढ़वाल:- केदारनाथ यात्रा के दौरान हुए एक गंभीर हादसे में घायल दिल्ली के 18 वर्षीय युवक की हेमवती नंदन...

Average Rating