बैठक में 60 प्रकरणों का समाधान, रिसोर्ट, होटल और व्यावसायिक भवनों से जुड़े प्रकरणों को निस्तारित
देहरादून। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की 108 वीं बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्राधिकरण का कुल 998 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी प्रदान की गई।
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण सभागर में सोमवार को आयोजित बोर्ड बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्राधिकरण की ट्रांसपोर्ट नगर स्कीम को नगर निगम देहरादून को हैंडओवर किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम देहरादून के अधिकारियों के साथ ट्रांसपोर्टनगर का पहले संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा, अगर मौके पर कोई कार्य अधूरा मिलता है तो उसे पूर्ण करने के बाद इसे नगर निगम को हैंडओवर किया जाएगा।
बैठक में नक्शों से संबंधित कुल 60 प्रकरण आये, जिनमें रिसोर्ट, होटल, फार्म हाउस, व्यावसायिक भवनों से जुड़े प्रकरण शामिल रहे। गुण-दोष के आधार पर इन प्रकरणों को निस्तारित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा बैठक में प्राधिकरण कार्यालय के लिए 2 इनोवा , 1 स्कार्पियो व एक जेसीबी भी क्रय करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, अपर सचिव आवास अतर सिंह, वित्त विभाग से उपसचिव दीप्ति सिंह, मुख्य नगर नियोजक शशि मोहन श्रीवास्तव, नगर निगम से उपनगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, पेयजल निजम के अधीक्षण अभियंता, प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता एचसी राणा, अधिशासी अभियंता सुनील कुमार, समस्त सहायक अभियंता आदि उपस्थित रहे।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating