रेलवे ने की खुशखबरी, देहरादून और लखनऊ के बीच सिर्फ छंटे घंटों में पूरा होगा सफर
देहरादून। उत्तराखंड के लोगों को हवाई सेवा की सौगात के बाद अब एक और खुशखबरी मिलने वाली है। अब देहरादून से लखनऊ का सफर बस चंद घंटो में पूरा हो जाएगा। 12 मार्च से देहरादून और लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन देहरादून से लखनऊ के बीच में केवल सात रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। उत्तर रेलवे ने ट्रेन के संचालन की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। देहरादून से लखनऊ के बीच रेल यात्रा को सुगम बनाने के लिए रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन का निर्णय लिया है। यह ट्रेन इसी माह 12 तारीख से चलेगी। वंदे भारत के चलने से लोगों का सफर आसान हो जाएगा।
सप्ताह में छह दिन चलने वाली ट्रेन लखनऊ से 12 मार्च को सुबह पांच बजकर 15 मिनट पर चलेगी और एक बजकर 35 मिनट पर देहरादून पहुंचेगी। देहरादून से यह ट्रेन दो बजकर 25 मिनट पर चलेगी और रात दस बजकर 40 मिनट पर लखनऊ पहुंचेगी। ट्रेन देहरादून, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, आलमनगर और लखनऊ स्टेशन पर रुकेगी। देहरादून से लंबे समय से लखनऊ या पूर्वांचल के लिए ट्रेन चलाने की मांग की जा रही थी।
दिन में इस ट्रेन के संचालन से पूर्वांचल की ओर जाने वाले यात्रियों को खासी राहत मिलेगी। देहरादून से आनंद विहार, नई दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन पहले से किया जा रहा है। यह ट्रेन भी सप्ताह में दिन चलती है।
More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating