उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं आज शुरू, मुख्यमंत्री धामी ने परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू होने जा रही हैं, सरकार ने परीक्षाओं को नकल विहीन और पारदर्शी तरीके से संपन्न करने के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। इंटर और हाईस्कूल की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरु होने वाली हैं, 27 फरवरी से शुरु होकर यह परीक्षाएं 16 मार्च तक चलेंगी।
परीक्षा केन्द्रों से प्रत्येक दिन उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन हेतु 13 मुख्य संकलन एवं 26 उप संकलन केन्द्र बनाये गये हैं, परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्र व्यवस्थापक, कस्टोडियन एवं कक्ष निरीक्षकों आदि की तैनाती मुख्य शिक्षा अधिकारियों के स्तर से की जा चुकी है। सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं के लेकर सभी तैयारियां कर ली है, बच्चों के बैठने की व्यवस्था को भी सुनिश्चित कर लिया गया है।
16 मार्च को हाईस्कूल की कृषि, बहीखाता, लेखाशास्त्र तो इंटरमीडिएट की समाजशास्त्र विषय के साथ परीक्षा संपन्न होगी, इस बार हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में कुल 2,10,354 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जिसमें से हाई स्कूल में कुल 116178 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे है। वहीं 12 वीं की परीक्षा में 94470 परिक्षार्थी परीक्षा दे रहे है. जिनमे (45427 युवक तथा 49043 युवतियां शामिल है, परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में कुल 1228 परीक्षा केंद्र बनाए गए है।
मुख्यमंत्री धामी ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज से शुरू हो रही उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विद्यार्थी सकारात्मक सोच रखते हुए बिना किसी मानसिक दबाव के पूर्ण मनोयोग एवं आत्मविश्वास के साथ अपनी परीक्षा दें।
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating