दुर्घटनामुक्त मतदान: चुनाव आयोग का नया पहलु, सभी मतदानकर्मियों को सुरक्षित बनाने के लिए उठाए कदम
आगामी लोकसभा चुनाव में ड्यूटी पर लगने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को एयर एंबुलेंस की सुविधा मिलेगी। चुनाव आयोग ने इस बार दुर्घटनामुक्त मतदान का संकल्प लिया है। इसके लिए सभी मतदानकर्मियों को कैशलेस उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। 2022 के विधानसभा चुनाव में 13 मतदानकर्मियों की मृत्यु हुई थी जबकि एक घायल हुआ था। इस बार मौत व दुर्घटना का आंकड़ा शून्य करने पर चुनाव आयोग ने जोर दिया है। इसी के लिए प्रदेशभर में एयर एंबुलेंस की सुविधा रहेगी जो कहीं भी अनहोनी होने पर तत्काल मतदानकर्मियों को अस्पताल तक पहुंचाएगी। सभी कर्मचारियों को मेडिकल किट भी मिलेगी।
प्रदेश में इस बार आम चुनाव में 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा गया है। वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश में 49.25 प्रतिशत, 2009 के चुनाव में 53.96 प्रतिशत, 2014 के चुनाव में 62.15 प्रतिशत और 2019 के चुनाव में 61.50 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2019 के चुनाव में राष्ट्रीय औसत 67.40 प्रतिशत मतदान का था, जिसके सापेक्ष इस बार 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा गया है। इसी हिसाब से सभी विभागों की जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं। टिहरी में डिप्टी कलेक्टर के दो, ऊधमसिंह नगर में डिप्टी कलेक्टर का एक, पिथौरागढ़ में डिप्टी कलेक्टर के दो, अल्मोड़ा में डीपीआरओ व सीटीओ, टिहरी में सीटीओ के अलावा विभिन्न तहसीलों में तहसीलदार के पद खाली पड़े हुए हैं। प्रदेश में 11729 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 503 केंद्रों पर रैंप की सुविधा नहीं है। 207 केंद्रों पर बिजली की सुविधा, 90 केंद्रों पर पेयजल, 64 केंद्रों पर शौचालय, 71 केंद्रों पर फर्नीचर और 825 केंद्रों पर शेड की सुविधा उपलब्ध नहीं है। चुनाव आयोग को एक माह के भीतर ये सभी व्यवस्थाएं करानी हैं।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating