दरोगा भर्ती परीक्षा घोटाले में निलंबित सभी 20 दरोगा हुए बहाल, एक दरोगा की सड़क हादसे में हो चुकी है मौत
देहरादून:- उत्तराखंड अधीस्थ सेवा चयन आयोग की दरोगा भर्ती परीक्षा घोटाले में निलंबित 2015 बैच के 20 दारोगाओं को एक साल बाद बहाल कर दिया गया है। मंगलवार को पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सभी कप्तानों ने अपने-अपने जिले में निलंबित चल रहे दरोगाओं को बहाल कर दिया। कप्तानों की ओर से जारी आदेश में सभी दरोगाओं को विजिलेंस जांच में पूरा सहयोग के साथ ही साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ नहीं करने और गवाहों को प्रभावित करने का प्रयास नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।
ये दरोगा हुए बहाल
देेहरादूनः ओमवीर सिंह, प्रवेश रावत, राज नारायण व्यास, जैनेंद्र राणा, निखिलेश बिष्ट।
ऊधमसिंहनगरः दीपक कौशिक, अर्जुन सिंह, बीना पपोला, जगत सिंह शाही, हरीश महर, लोकेश व संतोषी।
नैनीतालः नीरज चैहान, आरती पोखरियाल नैनीताल अभिसूचना, प्रेमा कोरमा व भावना विष्ट।
पौड़ीः पुष्पेंद्र।
चमोलीः गगन मैठाणी।
चंपावतः तेज कुमार।
एसडीआरएफः मोहित सिंह रौथाण।
पौड़ी में तैनात दरोगा पुष्पेंद्र की पिछले साल एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating