उत्तराखंड में छाया घना कोहरा, कोहरा बना वाहन चालकों के लिए चुनौती
उत्तराखंड:- उत्तराखंड में सुबह और शाम को कोहरा छाया हुआ है। सुबह घरों से निकलने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। खासतौर पर वाहन चालकों के सामने इस समय चुनौती है। उत्तराखंड के कुछ जिलों को छोड़ अधिकतर शहरों में आज सुबह कोहरा छाया हुआ है। रुद्रपुर, खटीमा में घना कोहरा छाया रहा। वहीं, बागेश्वर, डीडीहाट, नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में सुबह कड़ाके की ठंड के साथ ही धूप खिली। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, मसूरी, धनोल्टी और कैंपटी में मौसम साफ रहा। बीते कुछ दिनों से सता रहा कोहरे का सितम इस सप्ताह भी जारी रहेगा। बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी न होने से सूखी ठंड खूब सताएगी। हालांकि, दिन में मौसम शुष्क रहने से ठंड का अहसास होगा।
वहीं, कड़ाके की ठंड, शीतलहर और गलन के चलते खटीमा, रुद्रपुर में मंगलवार सुबह जनजीवन प्रभावित रहा। ठंड से बचने के लिए लोग बाहर कम ही निकले। खटीमा क्षेत्र का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। खटीमा के झनकईया, नगरा तराई, मझोला, झनकट, चकरपुर आदि क्षेत्रों में तड़के से ही घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते सुबह 10 बजे तक सड़कों पर गुजर रहे वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी। दोपहर बाद हल्की धूप खिली, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली। नगर पालिका की ओर से भी सिर्फ खटीमा चौराहा, कंजाबाग चौराहा और ब्लॉक कार्यालय परिसर में ही अलाव की व्यवस्था की गई थी जिसके चलते दूसरे सार्वजनिक जगहों पर लोग ठिठुरते नजर आए। थारू जीआईसी खटीमा के मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि खटीमा में मंगलवार को अधिकतम तापमान 20, न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating