मुख्यमंत्री धामी ने कहा व्यवसाय, उद्योग या अन्य स्टार्टअप के लिए जमीन लेना चाहता है, तो उसका उत्तराखंड में स्वागत है
कपकोट:- मंगलवार को मुख्यमंत्री धामी ने कपकोट के केदारेश्वर मैदान में चेलि-ब्वारयूं कौतिक (मातृशक्ति सम्मेलन) को संबोधित किया। इस दौरान 99.78 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बाहरी लोगों के उत्तराखंड में भूमि खरीद पर रोक लगेगी। देवभूमि में खेती व बागवानी के नाम पर धड़ल्ले से जमीनों की खरीद-बिक्री की पुष्ट सूचना के बाद यह सख्ती की गई है। यह रोक भू माफिया व गलत नीयत से जमीन खरीदने वालों के लिए है। यदि कोई व्यक्ति व्यवसाय, उद्योग या किसी अन्य स्टार्टअप के लिए जमीन लेना चाहता है, जिससे स्थानीय लोगों को भी लाभ मिले तो उसका उत्तराखंड में स्वागत है। यह पहला मौका नहीं है जब राज्य हित में सख्त निर्णय लिया गया है। इससे पूर्व मतातंरण कानून व नकल विरोधी कानून लाया गया और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। जल्द समान नागरिक संहिता भी लागू होगी।
More Stories
उत्तराखंड शिक्षक भर्ती विवाद: 15 अगस्त से पहले 150 शिक्षकों से होगी पूछताछ
देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी शिक्षक भर्ती से जुड़ा एक अहम मामला सामने आया है। हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा...
चमोली में नाबालिग से यौन उत्पीड़न का मामला, आरोपी सलाखों के पीछे
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक नाबालिग किशोरी के...
2036 ओलंपिक मेजबानी के संकल्प के साथ हरिद्वार से निकलेगी रेखा आर्या की विशेष कांवड़ यात्रा
देहरादून/हरिद्वार:- उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने भारत को वर्ष 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के...
किच्छा में आयुर्वेद संस्थान बनने से मेडिकल टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम
देहरादून/ऊधम सिंह नगर:- उत्तराखंड सरकार कुमाऊं मंडल में स्वास्थ्य और आयुष क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम...
रुद्रप्रयाग हादसा: नदी में गिरे श्रद्धालु को स्थानीय लोगों ने बचाया, हायर सेंटर किया जाएगा रेफर
रुद्रप्रयाग:- द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा के दौरान सोमवार को गौण्डार गांव के पास एक गंभीर हादसा हो...
हरिद्वार कांवड़ यात्रा में 76 लाख श्रद्धालु पहुंचे, सुरक्षा व्यवस्था का IG STF ने लिया जायजा
हरिद्वार:- कांवड़ यात्रा 2026 अपने अंतिम और सबसे व्यस्त चरण में पहुंच चुकी है। अब तक 76 लाख से अधिक...

Average Rating