क्रिसमस व नववर्ष की तैयारियों को लेकर सीओ सिटी ने पर्यटन कारोबारियों के साथ की बैठक, रात दस बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे

Read Time:2 Minute, 16 Second

नैनीताल:-  अब नए साल व क्रिसमस पार्टी के लिए सरोवर नगरी जाने वालों को झटका लग सकता है न्यू ईयर और क्रिसमस से पहले ही प्रशासन और पुलिस ने मिलकर बड़ा निर्णय लिया है। दरअसल नैनीताल में प्रशासन ने नया नियम लागू किया और इस नियम के अनुसार दस बजे के बाद यहां गाने नहीं बजेंगे। शहर में क्रिसमस व नववर्ष की तैयारियों को लेकर सीओ सिटी ने पर्यटन कारोबारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कारोबारियों से यातायात प्लान का अनुपालन करने व पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने निर्देशित किया कि क्रिसमस अथवा थर्टी फर्स्ट के आयोजन पर होटलों में संगीत बजाने की अनुमति सक्षम अधिकारी से यथासमय ले लें। रात दस बजे बाद किसी भी दशा में संगीत नहीं बजाएं।

बुधवार को सीओ विभा दीक्षित ने पर्यटन और टैक्सी कारोबारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में बैठक की। इस दौरान क्रिसमस व नववर्ष के पर्यटन सीजन की तैयारियों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि होटल कारोबारी अथवा टैक्सी संचालक सड़क किनारे वाहन पार्क न करें इससे जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। पुलिस की ओर से बनाये गए यातायात प्लान को लागू करवाने में सहयोग करें। सीओ विभा दीक्षित ने थर्टी फर्स्ट पर देर रात तक संगीत नहीं बजाने की अपील की। बैठक में एआरटीओ रश्मि भट्ट, कोतवाल धर्मवारी सोलंकी, टीआई आदेश कुमार, पंकज तिवारी, ललित मोहन, होटल एसोसिएशन सचिव वेद साह, अमनदीप सिंह, नासिर खान, संजय लोहनी, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *