नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र के मोटाहल्दू के पास सैमफोर्ड स्कूल की बस में लगी अचानक आग, 35 बच्चे थे मौजूद
नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र के मोटाहल्दू के पास सैमफोर्ड स्कूल की बस में अचानक आग लग गई। बस में आग लगने से बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। गनीमत रही कि सही समय पर बच्चों को स्कूल बस से बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जिसने आग पर काबू पा लिया।
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में 35 बच्चे मौजूद थे, बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। जानकारी के अनुसार, बस के इंजन की तरफ शॉर्ट सर्किट हो गया, जिसके चलते बस से धुआं निकलने लगा। इसके बाद तत्काल बच्चों को स्कूल बस से बाहर निकाल लिया गया और सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दे दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने बताया कि सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं, इंजन में आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है।
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating