उत्तराखंड बीजेपी ने पदाधिकारियों को कार्यालय में बैठने के दिए निर्देश, समय किया तय

Read Time:4 Minute, 0 Second

उत्तराखंड:- भाजपा मुख्यालय में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिलों से विभिन्न कार्यों एवं कार्यक्रमों के सिलसिले में राजधानी पहुंचते हैं। उनसे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान करने या संबंधित व्यक्ति तक उसे पहुंचाने के लिए पार्टी लगातार प्रयास करती है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों को प्रदेश मुख्यालय में बारी-बारी से बैठने के निर्देश दिए हैं।

उनकी भूमिका जिलों से विभिन्न कार्यों के लिए प्रदेश मुख्यालय आने वाले कार्यकर्ताओं के मध्य समन्वय बनाने की होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रत्येक पदाधिकारी के लिए पार्टी मुख्यालय में बैठने की तिथि भी तय कर दी है। इस नई व्यवस्था से भाजपा मुख्यालय में अकसर पसरा रहना वाला सन्नाटा टूटने की भी उम्मीद है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिलों से विभिन्न कार्यों एवं कार्यक्रमों के सिलसिले में राजधानी पहुंचते हैं। उनसे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान करने या संबंधित व्यक्ति तक उसे पहुंचाने के लिए पार्टी लगातार प्रयास करती है। इसे अधिक व्यवस्थित और मजबूत बनाने के लिए विभिन्न प्रदेश पदाधिकारियों को मुख्यालय में बैठने की जिम्मेदारी दी गई है।

इस समय बैठेंगे पदाधिकारी

इसके अनुसार, हर महीने की पहली व दूसरी तारीख और 17 व 18 तारीख को प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल तथा प्रदेश प्रवक्ता खजान दास पार्टी कार्यालय में बैठेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार और प्रदेश मंत्री हेमा जोशी की बारी तीन व चार तथा 19 व 20 तारीख को बैठने की है। प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा और प्रदेश मंत्री मीरा रतूड़ी पांच व छह तथा 21 व 22 तारीख को पार्टी कार्यालय में बैठेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी और प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक सात व आठ और 23 व 24 तारीख को, प्रदेश उपाध्यक्ष शैकेंद्र सिंह बिष्ट और प्रदेश मंत्री मीना गंगोला नौ व 10 और 25 व 26 तारीख को, प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल और प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल 11 व 12 तथा 27 व 28 को तारीख को, प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना सैनी व प्रदेश मंत्री विकास शर्मा को 13 व 14 तथा 29 व 30 तारीख को प्रदेश मुख्यालय में बैठेंगे। 14 व 15 तारीख को और तय तिथि में संबंधित पदाधिकारी के अनुपस्थित रहने पर प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली तथा प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान पार्टी मुख्यालय में बैठने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *