युवा पीढ़ी को आना चाहिए अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की ताकत को पहचाने और विस्तार के लिये आगे-मंत्री रेखा आर्या
अल्मोड़ा: प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बीती रात अल्मोड़ा में आयोजित कुमाऊं महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।जहां स्थानीय जनता द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान कार्यक्रम में लोक कलाकारों द्वारा विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।साथ ही लोकगायिका माया उपाध्याय ने अपने गीतों के माध्यम से सभी को झूमने पर मजबूर किया।

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार लोक संस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा इसे बढ़ावा देने के लिये निरंतर प्रयासरत है,जिसके लिए काफी कार्य किये जा रहे हैं।हमारी युवा पीढ़ी अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की ताकत को पहचाने तथा इसके विस्तार के लिये आगे आयें, कुमाऊ द्वार महोत्सव जैसे आयोजन हमारी लोक विरासत, लोकगीत, लोक नृत्य के साथ संस्कृति के विविध आयामों से परिचित कराने में मददगार होते हैं।साथ ही उन्होंने सभी से सभी से अपनी लोक परंपराओं से जुड़ने का भी आहवान किया।कहा कि आयोजनों से जहां उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं कल्चर को बढावा मिलता है वही आयोजन स्थलों पर उत्तराखण्डी उत्पादों के स्टाल लगाकर यहां के उत्पादों को मार्केट के साथ ही लोगों को उनकी पहचान के बारे में जानकारियां मिलती है। वहीं उन्होंने उत्तराखंड लोक संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन हेतु आयोजक समिति को साधुवाद दिया।

इस अवसर पर मेला समिति अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी,मुख्य संयोजक शेखर लकचोरा,संगरक्षक अमरनाथ सिंह नेगी,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रवि रौतेला, गौरव पांडेय ,विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी , जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल ,जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल सहित देवतुल्य जनता उपस्थित रही।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating