खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रेस वार्ता से पूर्व सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

Read Time:4 Minute, 45 Second

देहरादून: आज प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता के दौरान आयोजित होने जा रहे खेल महाकुंभ के संबंध में जानकारी दी।खेल मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा हर साल खेल महाकुम्भ का आयोजन अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में आरंभ किया जाता रहा है परंतु इस वर्ष अपरिहार्य कारणों से खेल महाकुम्भ-2023 का आयोजन 31 अक्टूबर 2023 से आरम्भ किया जायेगा जो कि जनवरी अंत माह तक चलेंगे।खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खेल महाकुम्भ-2023 का आयोजन अक्टूबर 2023 से 30 जनवरी 2024 तक पूर्ण किया जायेगा जिसमें प्रतियोगिताओं को न्याय पंचायत, विकास खण्ड, जनपद स्तर तथा राज्य स्तर पर किया जायेगा। खेल महाकुंभ का शुभारंभ राज्यपाल महोदय द्वारा किया जाएगा। न्याय पंचायत स्तर पर शुरू होने जा रहे खेल महाकुंभ नैनीताल जनपद के हल्द्वानी शहर के कुंवरपुर में आयोजित होंगे।

खेल मंत्री ने बताया कि इस वर्ष खेल महाकुंभ में पुरुस्कार राशि पिछले साल की तुलना ने बधाई गई है।कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर पहले आने वाले को राशि 300 दूसरे पर 200 और तीसरे पर 150 है। विकासखंड पर पहले स्थान पर आने वाले को 500 दूसरे स्थान पर 400 और तीसरे स्थान पर आने वाले को 300 की पुरुस्कार राशि दी जाएगी।

जनपद स्तर पर पहले स्थान पर रहने वाले को 800 ,दूसरे स्थान पर 600 और तीसरे स्थान पर आने वाले को 400 की पुरुस्कार राशि दी जाएगी। राज्य स्तर पर पहले स्थान पर आने वाले को 1500 दूसरे स्थान वाले को 1000 और तीसरे स्थान पर आने वाले को 700 की पुरुस्कार राशि दी जाएगी।

खेल मंत्री ने बताया कि खेल महाकुंभ 662 न्याय पंचायतों,95 विकासखंडों ,13 जनपदों और राज्य स्तर पर 18 ग्रुपो में होंगे में होंगे जिनमे आयुवर्ग 14 से 17 बालक/बालिका की है जिसमे एथेलेटिक्स और कब्बडी शामिल है।विकासखंड,जनपद और राज्य स्तर पर आयोजित होने जा रहे खेल महाकुंभ में आयु वर्ग 14,17 और 19 है।

खेल मंत्री ने बताया कि इस वर्ष पहली बार दिव्यांगजन की ओपन महिला-पुरुष के मध्य भी खेल आयोजित किये जा रहे हैं जिनमे की एथेलेटिक्स और बैडमिंटन शामिल है।साथ ही बताया कि खेल महाकुंभ में एथेलेटिक्स, कबड्डी,खो-खो,बॉलीवाल, फुटबाल,जूडो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस,कराटे, बॉक्सिंग, मलखम्ब, हैंडबॉल, ताइक्वांडो सहित कई अन्य खेल भी आयोजित होंगे।

वहीं पत्रकार वार्ता से पूर्व खेल मंत्री रेखा आर्या ने आज सचिवालय में 31 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे खेल महाकुंभ की तैयारियों के संबंध में भी समस्त जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की।बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को खेल महाकुंभ की समस्त तैयारियां तय समय पर पूरा करने के दिशा निर्देश दिए, साथ ही सभी से आयोजन समिति की बैठक जल्द करने के भी निर्देश दिए और सभी से खेल महाकुंभ के व्यापक प्रचार प्रसार करने के भी दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर निदेशक युवा कल्याण, जितेन्द्र कुमार सोनकर, उप सचिव, युवा कल्याण धीरेन्द्र कुमार सिंह, शक्ति सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *