मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने कहा सरकारी जमीनों में अतिक्रमण, 100 प्रतिशत सेग्रिगेशन एट सोर्स करने पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता
देहरादून;- मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में 30 सूत्री कार्यक्रम के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि जिलों द्वारा प्रत्येक बिंदु पर एक नोडल अधिकारी तैनात किया जाए। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारियों को दिए गए बिंदु की प्रगति की जिम्मेदारी तय की जाए। जनपदों द्वारा इन 30 बिंदुओं पर लक्ष्य निर्धारित कर प्रतिदिन अपलोड किया जाए। यह एक डायनामिक पोर्टल है इसपर अपनी प्रगति के अनुरूप एक दिन में कई बार डाटा अपडेट किया जा सकेगा। मुख्य सचिव ने जनपदों से पोर्टल से सम्बन्धित मुद्दों पर सुधार के लिए भी सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि जनपदों को जो भी समस्याएं आ रही है उन्हें शीघ्र ठीक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारियों को अपने अधीन कार्य कर रहे कर्मियों के कार्यों को सरल बनाए जाने पर भी ध्यान देना होगा।सरकारी जमीनों में अतिक्रमण, 100 प्रतिशत सेग्रिगेशन एट सोर्स करने पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि स्प्रिंग एंड रिवर रिजूविनेशन अथॉरिटी (सारा) को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसके तहत प्रदेश में नदियों और जलस्रोतों के संरक्षण के लिए चेक डैम अधिक से अधिक संख्या में बनाए जाने हैं। इस अवसर पर अपर सचिव विजय कुमार जोगदाण्डे एवं निदेशक आईटीडीए वसुंधरा नितिका खण्डेलवाल सहित वीडियों कान्फेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी उपस्थित थे।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating