चंद्रयान -3 मिशन में पौड़ी गढ़वाल के वैज्ञानिक डॉ.कुलदीप नेगी ने निभाई अहम भूमिका
उत्तराखंड : ISRO के सम्मानित वैज्ञानिकों ने चंद्रयान -3 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की कक्षा में स्थापित कर देश का नाम रोशन कर, दुनिया में नंबर वन बना दिया। जिसके लिए हम ISRO के समस्त वैज्ञानिकों को बहुत बहुत बधाई । इन्हीं वैज्ञानिकों में उत्तराखंड के शिशुपाल सिंह नेगी ग्राम बुरगांव देवराज खाल, जिला पौड़ी गढ़वाल के वैज्ञानिक डॉक्टर कुलदीप नेगी भी शामिल है, और इस समय मेरठ में रहते हैं। डॉक्टर कुलदीप सिंह नेगी, पुत्र शिशुपाल सिंह नेगी, (सेवा निवृत्त मेरठ यूनिवर्सिटी) निवासी शास्त्री नगर मेरठ है, डॉ कुलदीप सिंह नेगी ने रुड़की IIT से इंजीनियरिंग और PHd की डिग्री हासिल कर, उनका चयन ISRO में project officer के रूप में हुआ था और आज वे ISRO का अहम हिस्सा हैं।
डॉक्टर कुलदीप सिंह नेगी चंद्रयान मिशन के project officer के रूप में अहम् भूमिका में थे, तथा इस अभियान का सबसे महत्वपूर्ण भाग लैंडर की स्पीड से संबंधित था और इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया डॉ कुलदीप सिंह ने इस पूरे प्रोजेक्ट में मुख्य भूमिका में थे। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में वैज्ञानिकों से मिलने वालों में डॉक्टर नेगी भी प्रमुख थे। उनकी इस उपलब्धि पर पूरा उत्तराखंड अपने को गौरवान्वित महसूस कर उनके पिता और परिवार को बधाइयां दे रहा है।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating