बागेश्वर उपचुनाव के दौरान हो सकता है प्रदेश कैबिनेट विस्तार एवं दायित्वों का आवंटन
देहरादून : उत्तराखंड में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार एवं दायित्वों के आवंटन की चर्चाएं चल रही है, वहीं बागेश्वर उपचुनाव के बाद लिए कैबिनेट विस्तार और दायित्वों के आवंटन की संभावना जताई जा रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक हरिद्वार में भाजपा कोर कमेटी की बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इस संबंध में चर्चा हुई है।
उत्तराखंड में वर्तमान में प्रदेश मंत्रिमंडल में चार कैबिनेट मंत्रियों के पद खाली है। इसके अलावा सरकार ने निगम, बोर्डों में दायित्वों का आवंटन नहीं किया है। लंबे समय से धामी सरकार में कैबिनेट विस्तार व दायित्व आवंटन को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। जब भी मुख्यमंत्री धामी का दिल्ली दौरा होता है तो पार्टी में कैबिनेट विस्तार व दायित्वों की चर्चाएं शुरू हो जाती हैं।
बीते दिन हरिद्वार में भाजपा कोर कमेटी की बैठक के बाद सीएम धामी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से अलग से मुलाकात की। कयास लगाए जा रही है कि सीएम ने सरकार के कामकाज की जानकारी दी। साथ ही कैबिनेट विस्तार व दायित्वों को लेकर चर्चा की। माना जा रहा है बागेश्वर उप चुनाव के बाद मुख्यमंत्री धामी कैबिनेट का विस्तार व दायित्वों का आवंटन कर सकते हैं।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating