राष्ट्रीय फलक पर छाई उत्तराखंड की बेटी सृष्टि, फिल्म ‘एक था गांव’ को मिला अवॉर्ड
देहरादून : फिल्म ‘एक था गांव’ इससे पहले मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज (मामी) फिल्म महोत्सव के इंडिया गोल्ड श्रेणी में जगह बना चुकी है। गढ़वाली और हिंदी भाषा में बनी इस फिल्म में घोस्ट विलेज (पलायन से खाली हो चुके गांव) की कहानी है। 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है। इसमें उत्तराखंड की बेटी सृष्टि लखेरा की फिल्म ‘एक था गांव’ को बेस्ट नॉन फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला है। सृष्टि ने इस फिल्म का प्रोडक्शन और निर्देशन किया है।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक के सेमला गांव निवासी सृष्टि लखेड़ा की फिल्म ‘एक था गांव’ इससे पहले मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज (मामी) फिल्म महोत्सव के इंडिया गोल्ड श्रेणी में जगह बना चुकी है।गढ़वाली और हिंदी भाषा में बनी इस फिल्म में घोस्ट विलेज (पलायन से खाली हो चुके गांव) की कहानी है। सृष्टि का परिवार ऋषिकेश में रहता है। सृष्टि के पिता बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केएन लखेरा ने बताया, सृष्टि करीब 13 साल से फिल्म लाइन के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं।
उत्तराखंड में पलायन की पीड़ा को देखते हुए सृष्टि ने यह फिल्म बनाई। बताया, पहले उनके गांव में 40 परिवार रहते थे और अब पांच से सात लोग ही बचे हैं। लोगों को किसी न किसी मजबूरी से गांव छोड़ना पड़ा। इसी उलझन को उन्होंने एक घंटे की फिल्म के रूप में पेश किया है। फिल्म के दो मुख्य पात्र हैं। 80 वर्षीय लीला देवी और 19 वर्षीय किशोरी गोलू। कहा, बेटी ने परिवार के साथ उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating