देहरादून : उत्तराखंड में कल से लगातार बारिश जारी है जिसके चलते लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वही अगले तीन दिन तक भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने 22 अगस्त को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, टिहरी और बागेश्वर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। वहीं, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 23 और 24 अगस्त को टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कहा, इन तीन दिनों में प्रदेश भर के सभी इलाकों में तेज बारिश होने की आशंका है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation एनआईटी उत्तराखंड के पूर्व निदेशक प्रो. एचटी थोराट के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज, हवाई टिकटों की खरीद में धोखाधड़ी का आरोप मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में उद्यमियों से किया संवाद,उत्तराखण्ड को बताया देश में तेजी से विकास करने वाला राज्य