मुख्यमंत्री धामी ने केन्द्र पोषित योजनाओं के लिए मॉनिटरिंग सेल बनाने के दिए निर्देश
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में केन्द्र पोषित योजनाओं एवं बाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में संचालित केन्द्र पोषित योजनाओं के तहत केन्द्र सरकार से प्राप्त धनराशि का विकास कार्यों में शत प्रतिशत खर्च किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि केन्द्र पोषित योजनाओं के तहत निगरानी के लिए शासन स्तर पर एक मॉनिटरिंग सेल बनाया जाए व विभाग द्वारा केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजे जाने तथा प्रस्ताव पर स्वीकृति के बाद विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि केन्द्रपोषित योजनाओं के तहत योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए किसी भी विभाग को कोई समस्या आ रही है, तो मुख्यमंत्री कार्यालय को समस्या से शीघ्र अवगत कराया जाए। समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान निकाला जायेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि विभिन्न विकास योजनाओं के तहत केन्द्र सरकार से धनराशि स्वीकृत होने के बाद फाइल अनावश्क रूप से शासन में लंबित न रहे। विभागीय सचिव अपने स्तर से स्वीकृत धनराशि जारी करें।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अवस्थापना विकास से सबंधित कार्यों में तेजी लायी जाए। कार्यदाई संस्थाओं के चयन के लिए विभागीय मंत्री के अनुमोदन के बाद चयन प्रक्रिया अविलम्ब प्रारम्भ करायी जाए, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में विलंब न हो। बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, एल. फैनई एवं संबंधित विभागों के सचिव, अपर सचिव व अधिकारी उपस्थित थे।
More Stories
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी रैली में खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा
हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान...
CM Dhami का बड़ा कदम, 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को सीधे खातों में मिली रकम
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9...
CM Dhami का बड़ा फैसला, नई पीढ़ी से सीधे पूछेंगे उत्तराखंड के विकास का रोडमैप
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की नई पीढ़ी को नीति निर्माण और विकास की चर्चा से सीधे...
उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक, गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगठन का लिया जाएगा फीडबैक
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन...
देहरादून में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा, तीन स्थानों पर MDDA की कार्रवाई
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम, हल्द्वानी पहुंचे खड़गे
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वह यहां आयोजित ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित करेंगे।...

Average Rating