जीएसटी चोरी की शिकायतों पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने के मामला, तीन अधिकारियों के खिलाफ की जाएगी जल्द निलंबन की कार्रवाई
देहरादून : रेलवे स्टेशन पर पार्सल के जरिये आ रहे सामान की टैक्स चोरी करने की शिकायत की गई थी। टैक्स चोरी रोकने की कार्रवाई न करने पर तीनों अधिकारियों को वर्तमान तैनाती से हटा कर राज्य कर मुख्यालय में संबद्ध कर दिया। साथ ही निलंबन की कार्रवाई करने की सिफारिश की थी। जीएसटी चोरी की शिकायतों पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने के मामले में तीन अधिकारियों के खिलाफ जल्द ही निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए शासन ने अनुमोदन के लिए फाइल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजी है। वर्तमान में तीनों अधिकारी राज्य कर मुख्यालय में संबद्ध हैं।
मुख्यमंत्री को जीएसटी चोरी को लेकर गोपनीय शिकायत मिली थी। जिसमें रेलवे स्टेशन पर पार्सल के जरिये आ रहे सामान की टैक्स चोरी करने की शिकायत की गई थी। इस पर शासन ने राज्य कर की विशेष अनुवेषण शाखा और संयुक्त आयुक्त, उपायुक्त और सहायक उपायुक्त को टैक्स चोरी करने वालों की निगरानी और कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। टैक्स चोरी कर लाया गया माल किया था जब्त इसके साथ ही तीनों अधिकारियों को कार्रवाई से संबंधी रिपोर्ट देने को कहा था।
शासन के आदेशों के बाद दून व हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर प्रशासन व राज्य कर विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर टैक्स चोरी कर लाया गया माल जब्त किया था। 9 जुलाई को राज्य कर आयुक्त एवं अपर सचिव डॉ. अहमद इकबाल ने टैक्स चोरी रोकने की कार्रवाई न करने पर तीनों अधिकारियों को वर्तमान तैनाती से हटा कर राज्य कर मुख्यालय में संबद्ध कर दिया। साथ ही निलंबन की कार्रवाई करने की सिफारिश की थी। इस पर शासन ने अनुमोदन के लिए मुख्यमंत्री को फाइल भेजी है। सीएम के अनुमोदन पर शासन से कार्रवाई के आदेश जारी किए जाएंगे।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating