सचिव मुख्यमंत्री आर.मीनाक्षी सुंदरम पहुंचे पौड़ी जिले भ्रमण पर
पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पौड़ी जिले के भ्रमण पर पहुंचे सचिव मुख्यमंत्री, ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा, श्रम एवं नियोजन विभाग आर. मीनाक्षी सुंदरम ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय सारीमल्ली में रात्रि चौपाल आयोजित कर लोगों की जन समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उठाए गए विभिन्न बिंदुओं पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सचिव ने कहा कि इस तरह की चौपाल/बहुद्देशीय शिविरों के समस्याओं का समाधान पूर्व में भी किया जाता रहा है। सचिव सुंदरम ने कहा कि विकास के कार्य होने जरूरी है, जिससे क्षेत्र की कई समस्याओं का समाधान होता है। उन्होंने कहा कि जयहरीखाल व लैंसडाउन क्षेत्र में पर्यटन काफी तेजी से बढ़ रहा है और यहां अच्छे होमस्टे व होटल बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि जयहरीखाल में भी डेरी ग्रोथ सेंटर बनाया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को दुग्ध लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र में घी, लेमनग्रास में बेहतर संभावनाएं हैं, इसके साथ ही एप्पल मिशन के अंतर्गत छोटे-छोटे कलस्टर बनाए जा रहे हैं। इससे पहले सचिव मीनाक्षी सुन्दरम ने विकासखण्ड सभागार जयहरीखाल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक करते हुए समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों को तेजी से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इस दौरान जिलाधिकारी आशीष चौहान, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे, डीडीओ मनविन्दर कौर, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, मुख्य शिक्षाधिकारी आनंद भारद्वाज, सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating