रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज पहुंचेंगे देहरादून, करेंगे प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित
देहरादून : आज शाम को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा की ओर से आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार प्रबुद्ध सम्मेलन सर्वे आडिटोरियम में होगा। सम्मेलन में पूर्व सैन्य अधिकारी व जवानों के अतिरिक्त विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के निदेशक, पूर्व नौकरशाह, वैज्ञानिक, अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ, वरिष्ठ नागरिक, व्यापारी वर्ग से जुड़े वरिष्ठ लोग और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता आमंत्रित किए गए हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के देहरादून दौरे को लेकर यातायात पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। जिसके तहत हाथीबड़कला मार्ग, कैंट रोड, जीएमएस रोड, आइएसबीटी मार्ग, सेंट ज्यूड्स चौक पर दोपहर साढ़े तीन से साढ़े पांच बजे तक कुछ रूटों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित, डायवर्ट और बंद किया जा सकता है। यातायात पुलिस ने अपील की है कि रक्षा मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए आज दुपहिया व चौपहिया वाहनों के प्रयोग से बचें या लिंक मार्गों का प्रयोग करें। साथ ही जनपद में अवस्थित सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी साढ़े पांच बजे के बाद ही अपने गंतव्य स्थलों के लिए प्रस्थान करें।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating