मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती के शारीरिक मापजोख परीक्षण में गैरहाजिर रहे अभ्यर्थियों को एक और मौका - Uttarakhand Samachar

देहरादून:- मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती के शारीरिक मापजोख परीक्षण में गैरहाजिर रहे अभ्यर्थियों को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एक और मौका दिया है, अभ्यर्थी 13 जून को परीक्षण करा सकते हैं। दूसरी ओर, आयोग ने 11 जून की वन दरोगा भर्ती परीक्षा में 9:30 बजे से केंद्र पर पहुंचने को कहा है। वहीं, सचिवालय सुरक्षा संवर्ग रक्षक भर्ती के तहत शारीरिक मापजोख परीक्षण 13 जून को होगा।

आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती के तहत 22 से 26 तक चयनित अभ्यर्थियों का शारीरिक मापजोख परीक्षण आईआरबी द्वितीय झाझरा में हुआ था। अनुपस्थित अभ्यर्थियों को 27 मई को एक मौका और दिया गया था। इसके बावजूद कई अभ्यर्थी नहीं पहुंच पाए।

आयोग सचिव रावत ने बताया कि अभ्यर्थियों ने अंतिम अवसर का अनुरोध किया था, जिसके तहत 13 जून की तिथि तय कर दी गई है। इस दिन बचे हुए सभी अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे आईआरबी द्वितीय झाझरा पहुंचना होगा। अनुपस्थित होने का वैध प्रमाण जैसे मेडिकल आदि ले जाना होगा। प्रवेश पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो व मूल पहचान पत्र भी लेकर जाएं।

 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वन दरोगा भर्ती परीक्षा 11 जून को आठ जिलों में सुबह 11 से दोपहर एक बजे के बीच होगी। परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी हो चुके हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 9:30 बजे पहुंचना होगा। उन्हें अपने साथ प्रवेश पत्र, स्वयं की फोटोयुक्त आईडी, काला बॉल प्वाइंट पेन भी लेकर जाना है।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के रायपुर स्थित कार्यालय में सचिवालय रक्षक भर्ती के चयनितों का शारीरिक मापजोख परीक्षण होगा। इसके लिए उन्हें अपने सभी मूल अभिलेख भी ले जाने होंगे। साथ ही उसकी दो-दो स्व: प्रमाणित फोटोकॉपी ले जानी होगी। सुबह 9:30 बजे उन्हें कार्यालय पहुंचना होगा। जो अभ्यर्थी किसी कारणवश नहीं आ पाएंगे, वह 14 जून को आ सकते हैं। इसके बाद किसी को मौका नहीं मिलेगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *