मसूरी में उत्तराखंड परिवहन विभाग की बस के हुए ब्रेक फेल 40 यात्रियों की बाल-बाल बची जान - Uttarakhand Samachar

मसूरी:- उत्तराखंड के मसूरी में एक बार फिर बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया है, मसूरी में उत्तराखंड परिवहन विभाग की बस के ब्रेक फेल हो गए, बस ड्राइवर की सूझबूझ से बस में बैठे 40 यात्रियों की जान बच गई।

बताया जा रहा है कि शाम के समय मसूरी लाइब्रेरी बस स्टैंड से देहरादून के लिए 40 यात्रियों को लेकर बस चली थी कि 200 मीटर आगे जाकर अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए जिससे बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस चालक द्वारा सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को पहाड़ी की तरफ टक्कर मार दी जिससे बस में बैठे 40 लोग बाल-बाल बच गए बस में बैठे यात्रियों ने कहा कि उत्तराखंड रोडवेज की बस का हाल बेहाल है पहाड़ों में भी खटारा बसें संचालित की जा रही है।

उन्होंने उत्तराखंड सरकार से मांग की है कि मसूरी में उत्तराखंड परिवहन की नई बसों को संचालित किया जा सके जिससे कि देश विदेश से मसूरी घूमने आ रहे यात्री अपनी यात्रा को सुरक्षित कर सकें।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *