लच्छीवाल टोल प्लाजा के कर्मियों की नहीं थम रही गुंडागर्दी, तीन भाजपा कार्यकर्ताओं समेत छह की कर दी पिटाई
लच्छीवाला टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों की गुंडई थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन मारपीट के मामले सामने आते रहते हैं। गुरूवार को ही टोल कर्मियों एक बुजुर्ग की जमकर पिटाई कर दी थी। तो वहीं शुक्रवार को एक बार फिर तीन बीजेपी कार्यकर्ताओं समेत छह की पिटाई करने का मामला सामने आया है। लच्छीवाला टोल प्लाजा से आए दिन टोल कर्मियों की गुंडई के मामले सामने आ रहे हैं। टोल कर्मियों द्वारा आए दिन किसी ना किसी की पिटाई करने के मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को भी टोल कर्मियों द्वारा तीन बीजेपी कार्यकर्ताओं समेत छह के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से भी टोल वसूलते हुए टोल कर्मियों ने दुर्व्यवहार किया था। जिसके बाद नाराज भाजपा कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह अपना रोष जताने के लिए टोल प्लाजा पहुंचे। आरोप है कि अपनी गलती मानने के बजाय टोल कर्मियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर ही हमला कर दिया। जिसके बाद ये पूरा मामला थाने पहुंच गया है। टोल कर्मियों की गुंडई का ये पहला मामला नहीं है। इस से पहले भी टोल कर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार और मारपीट के मामले सामने आए हैं। गुरूवार को ही भारतीय किसान यूनियन से जुड़े दो किसानों के साथ ही टोल कर्मियों ने एक बुजुर्ग की जमकर पिटाई कर दी थी। जिससे कि उनके शरीर पर कई चोटें आई हैं।
मेडिकल कराने के बाद इस पूरे मामले में रेसकोर्स देहरादून निवासी पीड़ित की ओर से कोतवाली में टोल प्लाजा के दो नामजद कर्मियों समेत 20-25 कर्मियों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी गई है।
भाजपा कार्यकर्ता पंकज शर्मा, सुशील जायसवाल, सोनू गोयल, अंकुर अग्रवाल द्वारा टोल कर्मियों पर फ्री टोल पास दिखाने के बाद भी टोल शुल्क मांगने के आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि जब उन्होंने इसे देने से इंकार किया तो उन्हें पीट दिया गया।
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating