पांच जून को जारी होंगे वन दरोगा भर्ती के प्रवेश पत्र
देहरादून : वन दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र उत्तराखंड में पांच जून को जारी होंगे। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। देहरादून में पुलिस-प्रशासन के साथ बैठक के बाद चंपावत, ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भी आयोग अध्यक्ष तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि पूर्व में यह परीक्षा सेंधमारी की शिकायत मिलने के बाद रद्द की गई थी। अब 11 जून को दोबारा होने जा रही है। उन्होंने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपने प्रवेश पत्र के साथ फोटोयुक्त आईडी, काला बाल पेन लेकर आएं। बृहस्पतिवार को उन्होंने परीक्षा की तैयारियों को लेकर आयोग कार्यालय में बैठक बुलाई।बैठक में आयोग के सदस्य, सचिव, एसएसपी, उपसचिव गृह विभाग से लेकर तमाम अधिकारी शामिल हुए। बैठक में परीक्षा केंद्रों के आसपास होटलों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन पर निगरानी, परीक्षा केंद्रों में तलाशी के लिए पुरुष व महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, गोपनीय सामग्री की सुरक्षा, बायोमीट्रिक हाजिरी, जैमर आदि पर चर्चा हुई।
इससे पहले आयोग के अध्यक्ष ने उत्तरकाशी व हरिद्वार के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। तैयारियों के क्रम में अब आयोग दो जून को ऊधमसिंहनगर, चार जून को चंपावत, पांच जून को पिथौरागढ़, छह जून को बागेश्वर के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेगा। छह जून को आयोग सदस्य प्रकाश थपलियाल पौड़ी में बैठक करेंगे।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating