देहरादून : मौसम विभाग की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा के साथ पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। विभाग ने इन इलाकों के लोगों को मौसम खराब होने के दौरान पक्के घरों में रहने की हिदायत दी है। मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिलों अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ गरज के साथ झमाझम हल्की बारिश की संभावना के संबंध में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिलों में कुछ स्थानों पर और राज्य के शेष पर्वतीय जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/आंधी/बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा आज प्रदेश के मैदानी इलाकों में आंशिक बादल के साथ ही मौसम शुष्क रहने की संभावना है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation पांच जून को जारी होंगे वन दरोगा भर्ती के प्रवेश पत्र दून के डाकरा बाजार में एक सिरफिरे ने किया कैबिनेट मंत्री को पकड़ने का प्रयास, लोगों ने खूब धुना