NDMA के राजेंद्र सिंह ने कहा पिछले यात्रा अनुभवों के बाद राज्य ने व्यवस्थाओं में काफी अच्छे परिवर्तन किये
देहरादून:- सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुर्नवास रंजीत सिन्हा ने आज सचिवालय में एनडीएमए से आए अधिकारियों की उपस्थिति में चारधाम यात्रा के सफल संचालन हेतु समीक्षा बैठक ली। बैठक में NDMA के राजेंद्र सिंह ने राज्य में चल रही चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
उन्होंने तीर्थ यात्रा को और बेहतर और सुगम बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पिछले यात्रा अनुभवों के बाद राज्य ने व्यवस्थाओं में काफी अच्छे परिवर्तन किये है, जिनको प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा काफी नजदीक से मॉनिटरिंग किया गया। उन्होंने कहा कि मार्गों की स्थिति, परिवहन व्यवस्था, स्वास्थ्य शिविरों, पुलिस चैक पोस्ट, यात्री रजिस्ट्रेशन केंद्रों द्वारा किए जा रहे कार्यो को यात्रियों की सुगमता व श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को दृष्टिगत रखते हुए योजनाबद्ध ढंग से किया जाए।
उन्होंने कहा कि मंदिर परिक्षेत्र से पहले ही श्रद्धालुओं की भीड़ प्रबंधन के उपाय किये जाए, ताकि मंदिर परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन चलते रहें। उन्होंने लाईन डिपार्टमेंट के लिए एस.ओ.पी के आधार पर दायित्वों का निर्वहन करने पर जोर दिया। बैठक में एनडीएमए भारत सरकार से कर्नल के. पी. सिंह, महानिरीक्षक SDRF रिद्विम अग्रवाल, आई.आर.एस विशेषज्ञ वी.बी. गणनायक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating