मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर संवाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग कर कहा कि सोशल मीडिया जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचाने में भी बड़ा माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दौर में सूचनाओं के त्वरित संप्रेषण में सोशल मीडिया की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की पोस्ट तथ्यों पर आधारित हो तथा इसका गलत उपयोग ना हो। इस पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के कंटेंट की भाषा सरल व सुगम हो सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों सामाजिक गतिविधियों को लोगों तक पहुंचाने का बेहतर प्लेटफार्म है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जी-20 की अध्यक्षता करने का अवसर मिला है।
प्रधानमंत्री के विस्तृत विजन की वजह से जी-20 की बैठकें देश के कोने-कोने में हो रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज अभूतपूर्व रूप से भारत का सांस्कृतिक उत्थान हो रहा है। सनातन संस्कृति का परचम विश्व में लहरा रहा है और हमारी आस्था के केन्द्रों का इतिहास और महत्व उसी गौरव के साथ प्रदर्शित किया जा रहा है।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating