कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पहुंची द केरला स्टोरी फिल्म देखने
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने देहरादून के सिनेमा हॉल में विभाग की अधिकारियों संग द केरला स्टोरी देखने के बाद कहा युवक और युवतियां अपनी संस्कृति को समझ सकें और किसी ट्रैप में न फंसे इसके लिए द केरला स्टोरी फिल्म को देश के हर महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में दिखाया जाना चाहिए। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि यह एक फिल्म मात्र नहीं हैं, बल्कि वर्तमान में स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली घातक घटनाओं का स्वरूप है। मंत्री ने कहा फिल्म समाज में जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है।
महिलाएं अपने को मानसिक रूप से करें मजबूत
इस फिल्म को देखने के बाद उनका स्पष्ट मानना है कि इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए समाज में बेटियों एवं महिलाओं को बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ऐसे मुद्दे पर यदि वे समय रहते जागरूक होंगी तो खुद को और समाज को सुरक्षित कर आदर्श राष्ट्र के निर्माण में अपना सहयोग दे सकेंगी।

मंत्री ने कहा कि इस फिल्म को देखकर वह स्तब्ध हैं। कहा कि हमें बालिकाओं एवं महिलाओं को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने की जरूरत है। किशोरियां एवं महिलाएं अपने को मानसिक रूप से मजबूत करें और समाज विरोधी घटनाओं से सतर्क रहें।

फिल्म देखने के बाद उन्होंने महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन बंटवाई। मंत्री के साथ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना एवं महिला सशक्तीकरण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...


Average Rating