सचिव स्वास्थ्य ने आम जनमानस से कोविड-19 का पालन करने की अपील
देहरादून:- उत्तरांचल प्रेस क्लब कार्यकारिणी ने डॉ. आर राजेश कुमार, सचिव, स्वास्थ्य से मुलाकात की। प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने प्रेस क्लब में आयोजित हुए स्वास्थ्य शिविर के लिए सचिव स्वास्थ्य का आभार जताया और क्लब की ओर से स्मृति चिह्न भेंट किया। डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा कि पत्रकारों का स्वास्थ्य विभाग को हमेशा सहयोग मिलता रहता है। कोविड काल में भी पत्रकारों ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर अच्छा कार्य किया। इसके लिए उन्होंने पत्रकारों का आभार जताया। सचिव स्वास्थ्य द्वारा आम जनमानस से कोविड-19 का पालन करने की अपील की साथ ही उन्होंने मीडिया से अपील की है कि वे लोगों को कोविड नियमों का पालन करने के लिए ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें।
इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव ने अधिकारियों निर्देशित किया कि पत्रकारों व उनके परिवारों के लिए वर्ष में दो बार प्रेस क्लब में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाये और इसके लिए एक निर्धारित कैलेंडर तिथि के साथ जारी किया जाए, ताकि हर वर्ष निर्धारित समय पर स्वास्थ्य कैंप लग सके।
इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा, क्लब महामंत्री विकास गुसाईं, कोषाध्यक्ष मनीष चंद्र भट्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि खत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दरवान सिंह के साथ ही दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना, डॉ. अजय नगरकर, कार्यक्रम अधिकारी एनएचएम व अनिल सती आईईसी अधिकारी, एनएचएम मौजूद थे।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating