मॉर्निग वाक के दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जीएसटी चोरी के बड़े खेल का किया खुलासा
हल्द्वानी : मॉर्निंग वाक के दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जीएसटी चोरी का बड़ा खेल पकड़ा। सरस मार्केट पहुंचे कमिश्नर ने जब वहां रखे सामान के बारे में जानकारी ली तो खलबली मच गई। इस दौरान 42 पैकेट सामग्री बिना बिल के पाई गई, जिसे जब्त कर लिया गया है।

कुमाऊं कमिश्नर रावत के संज्ञान में आया था कि शहर में कई ऐसे व्यापारी हैं जो बिना जीएसटी के सामान खरीद व बेच रहे हैं। वह सुबह कुमाऊं मंडल विकास निगम के शापिंग कांपलेक्स में पहुंचे। उन्होंने जब बिना जीएसटी बिल का सामान देख तो जीएसटी अधिकारियों को मौके पर ही तलब कर लिया। जांच में पाया कि कुल 42 पैकेट सामग्री बिना जीएसटी बिल के रखे हैं।

पैकेट के बाहर लिखा कुछ और था लेकिन अंदर सामग्री कुछ और थी। इन पैकेट्स के मालिक के आने के बाद जुर्माना लगाया जाएगा। फिलहाल कमिश्नर ने आयकर, राज्यकर के अधिकारियों के साथ ही पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों एवं सड़क मार्गों पर नियमित चेकिंग अभियान चलाएं।
किसी भी प्रकार की राजस्व की चोरी को संरक्षण नहीं दिया जाएगा। मौके पर संयुक्त आयुक्त आयकर डीएस नगन्याल, डिप्टी कमिश्नर स्मिता भाष्कर, असिस्टेंट कमिश्नर दिनेश मिश्रा व सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह आदि मौजूद रहे।
More Stories
ट्रॉली पर बढ़ते दबाव और भूस्खलन के खतरे के चलते मध्यमहेश्वर यात्रा रोकी गई
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा को फिलहाल अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।...
भूस्खलन के खतरे के बीच मसूरी में सरकारी आवासों पर मंडराया संकट
मसूरी: लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ों की रानी मसूरी में भूस्खलन का खतरा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार...
उत्तराखंड: सबदरखाल के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत
पौड़ी गढ़वाल:- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो...
हल्द्वानी में कांग्रेस की मेगा रैली आज, प्रदेशभर से पहुंचेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित...
विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद संजीव आर्य को कांग्रेस में मिला बड़ा पद
देहरादून: कांग्रेस संगठन में जारी बदलावों के बीच उत्तराखंड से जुड़ी एक बड़ी राजनीतिक नियुक्ति सामने आई है। नैनीताल के...
सिर में धंसी हड्डी निकालकर डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान, इलाज जारी
श्रीनगर गढ़वाल:- केदारनाथ यात्रा के दौरान हुए एक गंभीर हादसे में घायल दिल्ली के 18 वर्षीय युवक की हेमवती नंदन...

Average Rating