बदरीनाथ हाईवे पर खुला देश का पहला बीआरओ कैफे
बदरीनाथ हाईवे पर पांडुकेश्वर में बीआरओ ने देश का पहला कैफे खोला है। यहां तीर्थयात्रियों के खाने की उचित व्यवस्था की जाएगी। बीआरओ के 64वें स्थापना दिवस पर रविवार को रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने वर्चुअली कैफे का उद्घाटन किया।
बीआरओ की ओर से पांडुकेश्वर में खोला गया कैफे संगठन का पहला कैफे है। इसमें बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए खाने की बेहतरीन सुविधा दी जाएगी। बीआरओ की इस नई पहल से तीर्थयात्रा पर आने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। रविवार को पांडुकेश्वर के मुख्य बाजार में आयोजित एक कार्यक्रम में बीआरओ के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि बीआरओ का यह देश में पहला कैफे है।
देश में जहां भी बीआरओ की सड़कें हैं उसके किनारे 75 जगहों पर कैफे खोले जाएंगे। इसकी शुरुआत बदरीनाथ धाम के पास पांडुकेश्वर से की गई है। इस दौरान बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, बीआरओ की मेजर आइना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating