प्रशासन और पुलिस टीम की कड़ी मेहनत के बाद खुला बदरीनाथ यात्रा मार्ग
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत बदरीनाथ मोटर मार्ग पर हेलंग में हुए भारी भूस्खलन एवं बोल्डर को साफ कर लिया गया है। जनपद चमोली अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु सामान्य सुचारू हो गया है। देर रात तक चमोली ज़िला प्रशासन और पुलिस की टीम ने इसे खुलवाने के लिए कड़ी मेहनत की। दरअसल चारधाम यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव बदरीनाथ धाम को जाने वाली मुख्य सड़क पर गुरुवार को पहाड़ी से मलबा आने के कारण मुख्य मार्ग बंद हो गया था। यह स्थान पीपलकोटी से जोशीमठ के मध्य हेलंग के बताया जा रहा था।
एसपी चमोली प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि मार्ग को खोल दिया गया है। यह सूचना मिलते ही कुछ लोगों को पहले ही रास्ते में रोक दिया गया था दो जेसीबी मशीन के माध्यम से मार्ग खोलने के लिए लगाए गए थे जिन्हें 3 से 4 घंटे का वक्त लगा है। इधर बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत सभी तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया था। सड़क मार्ग अवरुद्ध होने के कारण हेलंग में वाहनों में फंसे तीर्थ यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा राहत सामग्री (बिस्कुट, पानी) वितरण किया था।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating