मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणा, भविष्य में उद्यान विभाग इको टास्क फोर्स को 6 पॉलीहाउस बनाकर देगा
देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में उत्तराखण्ड उद्यान विभाग के माध्यम से इको टास्क फोर्स को उपलब्ध कराए गए 02 बोलेरो वाहनों एवं 10 मोटर साइकिलों का फ्लैग ऑफ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि भविष्य में उद्यान विभाग इको टास्क फोर्स को 6 पॉलीहाउस बनाकर देगा, जिसमें चार पॉलीहाउस परियोजना क्षेत्रों तथा दो पॉलीहाउस बटालियन मुख्यालय में स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इको टास्क फोर्स के साहिया, कस्याली तथा बटालियन मुख्यालय में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जल भण्डारण हेतु 50 हजार लीटर की क्षमता की टंकियों का निर्माण करने के साथ ही 10 नर्सरियों में सिंचाई प्रणाली की स्थापना की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस उद्देश्य के लिए इको टास्क फोर्स की स्थापना की गई थी, उसकी पूर्ति के लिए यह टीम निरंतर प्रयासरत है। 127 इको टास्क फोर्स स्थापना के बाद से गढ़वाल क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार अच्छा कार्य कर रही है। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, जी.ओ.सी उत्तराखण्ड सब एरिया मेजर जनरल संजीव खत्री, कर्नल रोहित श्रीवास्तव, हीरो मोटोकॉर्प के प्लांट हेड यशपाल सरदाना एवं इको टास्क फोर्स के सदस्य उपस्थित थे।

More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating