सरकार करा रही दिव्यांग बच्चों को हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध-मंत्री रेखा आर्या
हल्द्वानी: आज नैनीताल जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या हल्द्वानी स्थित दृष्टि बाधित बच्चों की संस्था ‘नैब’ (National Association For The Blind) पहुंची। जहां उन्होंने संस्थान के निरीक्षण के साथ ही दिव्यांग बच्चों के साथ बात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान बच्चों द्वारा मंत्री रेखा आर्या को स्वागत गीत सुनाया गया व विभिन्न क्रियाकलापों से अवगत कराया गया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार दिव्यांग बच्चों के लिए हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करा रही है,जिसके तहत ऐसे बच्चों के लिए 350 स्पेशल एजुकेटर रखने की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है।

इस दौरान उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए जीवन में मजबूत इच्छा शक्ति और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु समर्पण भाव से काम करने को कहा। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकलांग शब्द को बदलकर दिव्यांग घोषित किया साथ ही इन बच्चो के लिए केंद्र व राज्य सरकार गंभीर है और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है।

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी ने शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों को दिव्यांग का नाम दिया है वह अपने आप में प्रेरणा का काम करता है। उन्होंने कहा कि संस्थान को आगे बढ़ाने के लिए और अवस्थापना सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर लालकुआं विधायक मोहन बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट,अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्या,नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा,मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल,नैब के प्रबंधक श्याम धानक सहित अध्यापकगण व प्यारे बच्चे उपस्थित रहे
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating