उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के एई और जेई पेपर लीक प्रकरण में भी एसआईटी ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। एसआईटी ने 96 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। जिसमें 21 आरोपियों के अलावा 75 अभ्यर्थियों के नाम शामिल किए गए हैं। बता दें कि इससे पहले पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक प्रकरण में भी 60 आरोपियों के खिलाफ चार्ज शीट दाखिल की जा चुकी है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पेपर लीक प्रकरण में गिरफ्तार 21 आरोपियों के अलावा 75 अभ्यर्थियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर की गई है। बताया कि जांच के दौरान एसआईटी ने 20.49 लाख की रिकवरी की है। जबकि आरोपी अनुराग के बैंक खाते में जमा 13.41 लाख की रकम फ्रीज कराई गई। जेल में बंद निलंबित अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की खरीदी गई करीब 35 लाख रुपये की ज्वेलरी भी बरामद की गई है। Please follow and like us: Post navigation बारिश और बर्फबारी के बीच भी कायम है बाबा भोलेनाथ के भक्त पशुपालन नोडल अधिकारी ने केदारनाथ यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं का पैदल चलकर लिया जायजा