सचिव, ग्राम्य विकास, सहकारिता, पशुपालन/नोडल अधिकारी केदारनाथ यात्रा व्यवस्था डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने आज गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल चलकर यात्रा मार्ग में विभिन्न विभागों द्वारा केदारनाथ में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों हेतु की गई व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होने सोनप्रयाग में यात्रियों के किए जा रहे पंजीकरण का भी जायजा लिया व यात्रा मार्ग में संचालित हो रहे घोड़े-खच्चरों के संबंध में भी जानकारी लेते हुए पशुपालन विभाग को निर्देश आवश्यक दिए। सचिव डॉ.पुरुषोत्तम ने यात्रा मार्गों में तैनात किए गए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, एनडीआरएफ व वाईएमएफ के जवानों से वार्ता कर यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि सभी विषम कठिन परिस्थितियों में अपने दायित्वों का निर्वहन सेवाभाव से करें। उन्होंने कहा कि दर्शन करने आ रहे यात्रियों के साथ मधुर एवं सौम्य व्यवहार रखें तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। इस दौरान उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि कुमार, जीमैक्स इंचार्ज खुशाल सिंह, जल संस्थान, स्वास्थ्य, विद्युत, सुलभ आदि विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation एई-जेई पेपर लीक प्रकरण में 96 और आरोपियों के खिलाफ SIT ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट मुख्य सचिव ने सभी विभागों को शीघ्र iGOT पोर्टल पर ऑनबोर्ड किए जाने के दिए निर्देशChief Secretary directs all departments to be onboarded on iGOT portal soon