उत्तराखंड चारधाम यात्रा शुरु हो गई है, वहीं चारधाम यात्रा में बारिश तीर्थयात्रियों के लिए चुनौती पूर्ण बनी हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालु यात्रा शुरू करने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें। केदारनाथ धाम में पिछले 20 दिनों से लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। भौगोलिक परिस्थितियों के कारण केदारनाथ की यात्रा कठिन है। सोमवार को दिल्ली में सीएम ने कहा कि प्रदेश में 22 अप्रैल से चारमाम यात्रा शुरू हुई है। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। लेकिन केदारनाथ में लगातार मौसम खराब है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि केदारनाथ यात्रा की यात्रा करने से पहले मौसम की जानकारी लें। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation यूथ-20 में आए प्रतिनिधियों की प्रात: काल की शुरुआत होगी योग के साथ डीएम सोनिका ने दिए निर्देश, एसडीएम अपने क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर किये अतिक्रमण को करें चिन्हित