डीएम सोनिका ने दिए निर्देश, एसडीएम अपने क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर किये अतिक्रमण को करें चिन्हित - Uttarakhand Samachar

देहरादून:-  देहरादून जिलाधिकारी सोनिका ने मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप कुंवर के साथ सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों पर प्रभावी कार्यवाही को लेकर सयुक्त बैठक की। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में सभी उपजिलधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने– अपने क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर किये अतिक्रमण को चिन्हित करें, साथ ही तत्काल प्रभाव से उन्हें हटाने की कार्यवाही करें और सम्बंधित भूमि की नियमित निगरानी भी कराई जाये।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ.एस के बरनवाल, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोभाल आदि उपस्थित रहे।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *